फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंबेडकर पार्क में योगा मंच के निर्माण को लेकर हुआ विवाद, बसपा के नेता व कार्यकर्ता कर रहे विरोध

Tue, 03 Jun 2025 01:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आजमगढ़ जिले में अंबेडकर पार्क में योग करने के लिए मंच का निर्माण किए जाने को लेकर विवाद हो गया। बसपा के नेता व कार्यकर्ता इसे लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर रहे सपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद में शासन के निर्देश पर 15 जून से 21 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसे लेकर नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में योगा मंच का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी होने पर बसपा के नेता और कार्यकर्ता इसका विरोध करने लगे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 जून से 21 जून तक विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से नगर पालिका क्षेत्र के तीन पार्कों में योगा मंच के निर्माण का निर्देश दिया गया है। नगर पालिका अधीन आने वाले अंबेडकर पार्क में सोमवार की शाम से नगरपालिका ने योगा मंच के निर्माण का कार्य शुरू किया। इसकी जानकारी होते ही बसपा के नेता और कार्यकर्ता निर्माण का विरोध करने लगे। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को मिट्टी गिराकर भरने का काम शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, सीओ सिटी गौरव शर्मा और ईओ नगरपालिका विवेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस और प्रशासन के पहुंचने पर कार्यकर्ता डा. बलिराम के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक बसपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं और मौके पर पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पूर्व सांसद ने डीएम पर लगाया कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप

पूर्व सांसद डा. बलिराम ने बताया कि उन्हें मंच बनाए जाने की सूचना सोमवार की रात को ही मिल गई थी। उन्होंने इसके लिए डीएम को फोन किया था। मंगलवार को जब वह डीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे तो डीएम ने उन्हें आफिस से बाहर निकलने को बोला। पूर्व सांसद ने कहा हमारी मांग है कि पार्क को जैसे हैं वैसे ही रहने दिया जाए। अगर मंच बनाना है तो उसे अस्थायी बनाया जाए। उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है।
 
शासन के निर्देश पर हो रहा काम, नहीं किया जा रहा अतिक्रमण
नगरपालिका ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शासन की तरफ से नगरपालिका क्षेत्र के तीन पार्कों में योगा मंच के निर्माण का निर्देश मिला है। जिसके क्रम में इसका निर्माण कराया जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनसे वार्ता की जा रही है। कार्य जारी है। 
 
राजनीति से रखो हमें दूर
इस संबंध में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर इस कार्य को कराया जा रहा है। यह एक स्थायी निर्माण है। हमको राजनीति से दूर रखिए। हम शासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें