फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाइन ठीक करते समय करंट से संविदाकर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। सरवनपुर गांव में ट्रांसफॉर्मर पर लाइन ठीक करने के दौरान रविवार की सुबह नौ बजे संविदा बिजलीकर्मी भाऊपुर पिपरी कप्तानगंज निवासी अश्विनी सैनी (28) झुलस गए। संविदाकर्मी की हालत गंभीर है। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। अश्विनी सैनी सरवनपुर गांव में लगे 16 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर लाइन ठीक रहे थे। इसी दौरान अचानक आपूर्ति बहाल हो गई। इस कारण वह करंट की चपेट में आ गए। जेई सुधाकर यादव ने बताया कि जिस स्थान पर संविदा कर्मी काम कर रहा था, वहां काम शुरू करने से पहले विभाग से शटडाउन नहीं लिया गया था। उन्होंने कहा कि विभाग को इस कार्य की पूर्व सूचना नहीं थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत शटडाउन नहीं लिए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें