फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित क्षेत्रीय वन कार्यालय में तैनात वाचर की रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी राज मंगल यादव (52 वर्ष) क्षेत्रीय वन कार्यालय दोहरीघाट मऊ में वाचर के पद पर करीब 15 वर्ष से कार्यरत थे। रविवार की रात वह नई बाजार दोहरीघाट महुला से पौधरोपण का कार्य देखकर साइकिल से वापस घर जा रहे थे। महुला पुलिस चौकी के पास मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह वापस दोहरीघाट की तरफ जाने लगे।
अभी वह महुला यूनियन बैंक के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। जिसके उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें