फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध समाप्त, निलंबन की चल रही प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नोडल अधिकारी रंजन कुमार के निर्देश पर डीएसओ ने बृहस्पतिवार को अतरौलिया ब्लाक के जमीन दसांव गांव के कोटेदार का अनुबंध पत्र समाप्त कर दिया। कोटे के निलंबन के रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही के आरोप मेें पूर्ति निरीक्षक को भी हटा दिया गया है और दूसरे की तैनाती कर दी गई है। कोटेदार के खिलाफ जल्द ही अनियमितता बरतने की केस भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएसओ देवमणि मिश्रा के मुताबिक जमीन दसांव गांव में 19 नवंबर को नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने चौपाल लगाकर गांव वालों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कार्ड धारकों ने कोटेदार पर राशन वितरण करने में लापरवाही, अधिक मूल्य वसूलने सहित अन्य तरह के आरोप लगाया था। गांव वालों के आरोप को देखते हुए तत्काल प्रभाव के कोटेदार दीनदयाल का अनुबंध पत्र समाप्त कर दिया गया। कोटा निलंबित करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही। कोटेदार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक अतरौलिया शिवशंकर सिंह को हटा दिया गया। वह सिर्फ पल्हनी ब्लाक के ही मामलों की देखरेख करेंगे। इनके स्थान पर मार्टीनगंज ब्लाक के पूर्ति निरीक्षक विकास सिंह को तैनात कर दिया गया। डीएसओ के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें