आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। मुबारकपुर में कारोबारियों ने दूकानें बंद कर बाइक जुलूस निकाला।
आजमगढ़ सराफा मंडल समिति का आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दो मार्च से चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। सराफा कारोबारियों ने बुधवार को भी अपनी दूकानें बंद रखीं और सराफा मंडी में धरना दिया। धरने अशोक अग्रवाल, आशीष गोयल, सुरेंद्र सेठ, मनोज बरनवाल, दिलीप अंगूरिया, राहुल अग्रवाल, सोहन सेठ, श्यामदास अग्रवाल, पद्माकर लाल, संतोष सेठ आदि शामिल थे।
मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर सराफा कारोबारियों का आंदोलन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सराफा कारोबारियों ने कारोबार ठप कर सराफा व्यापार मंडल मुबारकपुर के नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला। जुलूस पुरानी बस्ती पहुंची। नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि जबरदस्ती एक्साइज ड्यूटी लगाकर सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
कहा कि सरकार एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाती आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुबाष चंद वर्मा, राजकमल वर्मा, विजय वर्मा, नागेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, सोनू वर्मा, अजय वर्मा, कलीम सेठ, राजेंद्र सेठ आदि मौजूद रहे।