फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन : आजमगढ़ में नये संक्रमित मिलने पर 38 और बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़कर 2500 के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीएम राजेश कुमार ने नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 38 नये हॉटस्पाट बनाए हैं। वर्तमान में 449 हॉट स्पॉट सक्रिय हैं। डीएम ने बताया कि 18 कंटेनमेंट जोन तहसील सदर में बनाए गए हैं। आजमपुर, बेनपुर, पठखौली, मोहल्ला शिवाजी नगर बिलरिया की चुंगी, सराय ताजुद्दीन, मोहल्ला बागेश्वर नगर, गिरधरपुर, नेवादा, किशुनदासपुर, समेंदा, भटौरा, मोहल्ला बदरका, मोहल्ला नरौली, ब्लाक-ए मोहल्ला रैदोपुर कालोनी, मोहल्ला बागेश्वर, डी-37 मोहल्ला रैदोपुर कालोनी, पुराना पावर हाउस के पीछे रैदोपुर, मोहल्ला सिधारी पश्चिमी, महाराजगंज का वार्ड नौ गौरीशंकर नगर, पूलपुर के पवई, बखरिया, अंबारी, निजामाबाद के कनैथा, दुर्वासा, बसिला जप्ती माफी, लालगंज केवार्ड पांच लोहिया नगर, दौना, अहिरौली, बेला, बूढ़नपुर के ईश्वरपुर पवनी, पुलिस चौकी बूढ़नपुर, कोयलसा, नोनावे, सरैया सगड़ी के बछऊर खुर्द, पूरा बालनरायन, छत्तरपुर खुशहाल, मउकुतुबपुर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। अंदर व बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें