फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना दिवस पर कमिश्नर और डीएम ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट भवन के गांधी हाल में राजीव गांधी के जंमदिवस पर ‘‘सद्भावना दिवस‘‘के रुप में कर्मचारि? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नरी और कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस‘ के तौर पर मनाई गई। इस अवसर पर कमिश्नर विजय विश्वास पंत और डीएम राजेश कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र या भाषा का भेदभाव किए बिना, भावनात्मक एकता व सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का आह्वान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि हम लोगों ने जो शपथ ली है उसे आत्मसात करते हुए देश में सद्भावना और भाईचारे का माहौल सृजित करने में क्षमता अनुसार योगदान देने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की आवश्यकता है। देश के सर्वांगीण विकास में सद्भावनापूर्ण वातावरण और पारस्परिक सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपर आयुक्त वंश बहादुर वर्मा, शासकीय अधिवक्ता ओम प्रकाश पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी अरुण त्रिपाठी आदि थे। वहीं, डीएम राजेश कुमार कहा कि शपथ के अनुसार सभी धर्मों, भाषाओं और प्रत्येक क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल करें। सीआरओ हरी शंकर, एडीएम फाइनेंस गुरू प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें