फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं द्वारा जमा नहीं किया जा रहा बिल, काटें कनेक्शन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विद्युत बिलों के बकाये को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज काफी सख्त हो गए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकाया की वसूली में तेजी लाएं और जिन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किया जा रहा है उनके कनेक्शन को तत्काल काटें।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि अपने-अपने संबंधित खंडों में विद्युत देयकों की वसूली में तेजी लाएं। जितने भी नेवर पेड कनेक्शन हैं, उनकी मानीटरिंग करें। जिन उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत देयकों के सापेक्ष विद्युत बिल का भुगतान किया जा रहा है, उनके विद्युत कनेक्शन को चालू रखा जाय तथा जिन उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके विद्युत कनेक्शन को काटा जाए।
साथ ही सब स्टेशनवार विद्युत डिस्कनेक्शन का लक्ष्य आवंटित किया गया है, उसकी बराबर मानीटरिंग करते रहें। जिन विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी ली जा रही है, उसके संबंध में कार्रवाई करें। मीटर आधारित बिलिंग को बढ़ाएं। खंडवार जिन विद्युत उपभोक्ताओं को आरसी जारी किया गया है, उनसे संबंधित वसूली में तेजी लाएं। साथ ही जिन विद्युत उपभोक्ताओं को आरसी जारी की गयी है, उनकी खंडवार सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। विद्युत विभाग द्वारा जो योजनाएं संचालित हैं, उसकी बराबर मानीटरिंग करते हुए कार्रवाई करें। इस मौके पर मुख्य अभियंता विद्युत सहित समस्त विद्युत वितरण खंडों के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें