फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: जमीन के विवाद में चाचा ने अपने भतीजे को फावड़े से काटा, आरोपी मौके से फरार, मामला जानकर सब सन्न

Wed, 16 Nov 2022 02:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

असमलपुर गांव निवासी अंगद यादव (25) पुत्र राजेंद्र यादव बुधवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत का कोना गोड़ने को लेकर चाचा लालधर यादव ने उसका विवाद हो गया। कहासुनी व तू-तू, मैं-मैं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने भतीजे पर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में तरवां थाना क्षेत्र के असमलपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे को फावड़े से काट डाला। अस्पताल में इलाज के दौरान भतीजे ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

असमलपुर गांव निवासी अंगद यादव (25) पुत्र राजेंद्र यादव बुधवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत का कोना गोड़ने को लेकर चाचा लालधर यादव ने उसका विवाद हो गया। कहासुनी व तू-तू, मैं-मैं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने भतीजे पर फावड़े से हमला कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अंगद को तत्काल इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हत्यारोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगा दी गई है। फिलहाल हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें