फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैंकशाखा के मर्ज होने पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा

विज्ञापन
रौनापार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बेलकुंडा के बाहर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लाटघाट। बना सूचना रौनापार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बरडीहा के बंद होकर बेलकुंडा शाखा में मर्ज होने से सोमवार को उपभोक्ता नाराज हो गए। सुबह करीब 11:00 बजे उपभोक्ताओं ने बैंक के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से बरडीहा में स्टेट बैंक की शाखा चल रही थी। इस शाखा से हजारों उपभोक्ता जुड़े हैं। तीन दिन पहले से सर्वर काम नहीं कर रहा है बोलकर कर्मचारी उपभोक्ताओं को लौटा रहे थे। सोमवार को कर्मचारी बैंक को बेलकुंडा शाखा में मर्ज होने की जानकारी दी। सभी कर्मचारी कोई काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने मांग किया कि बैंक के मर्ज होने की प्रक्रिया रोकी जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोगों का खाता बरडीहा बैंक में काफी दिनों से है। वहां से बैंक को बेलकुंडा आने-जाने से हम लोगों की काफी दूरी बढ़ गई है। बैंक को बेलकुंडा कर दिए जाने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होगी। प्रदर्शन में जितेंद्र, चंद्रकला, शशि, प्रीति सिंह, रंजना, विनीता सिंह, रीता, प्रभाकर, अनिल सिंह आदि उपभोक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें