फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पत्नी ने किया दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। एक युवक को पत्नी को सिपाही बनाना महंगा पड़ गया है। दूसरे जिले में तैनात उसकी पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पति का कहना है कि पत्नी का थानाध्यक्ष से संबंध है और विरोध करने पर वह प्रताड़ित कर रही है। पति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में अहरौला क्षेत्र के युवक ने कहा है कि पांच साल पहले उसकी शादी तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई। विवाह के बाद उसने पत्नी को पढ़ाया। उसका चयन सिपाही के पद पर हो गया। 2018 में उसकी मिर्जापुर जिले में तैनाती हुई, जहां उसका थानाध्यक्ष से संबंध बन गया। थानाध्यक्ष का स्थानांतरण भदोही हुआ तो उसने उसे वहीं अटैच करा लिया। वह पत्नी के साथ रहना चाहता है लेकिन वह संग में रहने को तैयार नहीं है। अब पत्नी ने एसओ की मदद से पत्नी ने उस पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा अहरौला थाने में दर्ज करा दिया है। अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद भी पति की कहीं सुनवाई नही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें