फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे कांग्रेसी, डीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम के असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तारी से कांग्रेसजनों में रोष है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के आह्वान पर प्रदेश महासचिव संतोष कुमार, जिलाध्यक्ष राजबली राम के नेतृत्व में प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अनूसूचि जाति विभाग राजबली राम ने कहा कि बाबा भीम राव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान में अवैध ढंग से किसी भी नेता या आम नागरिक को अकारण गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार एवं प्रियंका गांधी के बढ़ते प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित करने का कुचक्र रच रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुन्नू यादव, मुन्नू मौर्य, सीमा भारती, पूर्णमासी प्रजापति, पप्पू कन्नौजिया, सीताराम, शैलेन्द्र, रघुनाथ प्रसाद, लल्लन मौर्य आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें