मानहानि के मामले में राहुल गांधी की अपील खारिज होने पर शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से शहर अध्यक्ष नजम शमीम के नेतृत्व में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर फर्जी मुकदमे के आधार पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कराने एवं उन्हें 2024 मे चुनाव लड़ने से वंचित कराने की साजिश का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अडानी पर लगातार सवाल पूछ रहे थे। जिससे डरी बीजेपी सरकार ने अडानी को बचाने के लिए फर्जी मुकदमे के आधार पर राहुल गांधी कि संसद सदस्यता समाप्त करा दी।राहुल गांधी से डरी हुई भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ लगातार साजिश रच रही है। कहा कि बीजेपी चाहती है कि राहुल गांधी 2024 में चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएं। इसलिए उनके विरूद्ध लगातार साजिश हो रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर अजीत राय, रीता मौर्य, रामदेव यादव, शीला भारती, अंजली पांडेय, अशोक सिंह, शशिकांत पांडेय, हेमा चौहान, प्रेमलता, सुनीता मौर्य आदि उपस्थित रहे।