फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चकबंदी में गड़बड़ी को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत लेकर शुक्रवार को समरसता विकास मंच के संयोजक आजाद नेता के नेतृत्व में पुसड़ा आइमा के ग्रामीणों ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान सोनी यादव ने बताया कि हमारे गांव संग्रामपुर में चकबंदी प्रक्रिया चल रही थी। चकबंदी विभाग द्वारा कुछ नंबरानों पर चौकीदारों को कब्जा परिवर्तन करा दिया गया है। जिससे कुछ काश्तकार अपने मूल नंबर एवं प्रस्तावित चक दोनों जगह कब्जा कर लिए एवं कुछ काश्तकार कब्जा से बेदखल कर दिए गए जो आज भूमिहीन हो गए हैं। शिकायत के बाद आज तक कोई कार्रवाई उस पर ना करके गलत आख्या प्रस्तुत की जा रही है कि मौके पर पक्का निर्माण है, फसल है। ग्रामीणों ने विवादित नंबररानों का सीमांकन राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के साथ पर्याप्त पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित कर कराने की मांग की। इस मौके पर दीनानाथ यादव, सुदर्शन मौर्य, रामचेत यादव, रामरतन गौड़, रामसमुझ गौड़, दिनेश गोंड, रामदेव मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें