आजमगढ़। जिला कांग्रेस ने बुधवार को निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने को लेकर 1635 बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) की सूची सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने हर बूथ मजबूत बूथ अभियान के तहत मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय ने बताया कि विधानसभा-वार बीएलए-2 का विवरण इस प्रकार रहा, जिसमें अतरौलिया 205, गोपालपुर 360, सगड़ी 186, मुबारकपुर 325, आजमगढ़ 92, निजामाबाद 163, फूलपुर/पवई 68, दीदारगंज 88 और मेहनगर 1431 शामिल है।
मुन्ना राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सतर्क रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर रियाजुल हसन, राहुल राय, अंसार अहमद, चंद्रपाल सिंह यादव, तेज बहादुर यादव, बिपिन आदि उपस्थित रहे।