फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू, प्याज, टमाटर की माला बनाकर कांग्रेस का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेकट्रट पर महंगई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेतागण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में सोमवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आलू, टमाटर और प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया। महंगाई और जमाखोरी पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते लोग बेरोजगार हो गए हैं, उस पर महंगाई की मार ने कमर तोड़ दी है। सरकार पूंजीपतियों के हित में आवश्यक वस्तु अधिनियम कानून बनाकर जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है। वर्तमान सरकार में दाल से लेकर सब्जी तक के मूल्य में इस तरह से वृद्धि हुई है कि गरीब की थाली से दाल और सब्जी गायब हो चुकी है। महंगाई के कारण गरीब व्यक्ति का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही महंगाई पर अंकुश नहीं लगाती है और जमाखोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता बेलाल अहमद, पुनवासी प्रजापति, मुन्नू मौर्य, अजीज इमाम, ओंकार पांडेय, निर्मला भारती, मुन्नू मौर्य, मुन्नू यादव, महीश चंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें