फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने खाद के लिए फूंका पुतला

विज्ञापन
शहीद द्वार के सामने प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को कार्यालय से जूलूस निकाला और कुंवर सिंह उद्यान गेट पर मुख्यमंत्री का प्रतीक पुुतला दहन किया। उनका कहना था कि किसानों को खाद दी जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा रबी की बुवाई चल रही है लेकिन खाद बीज सुगमता से उपलब्ध नहीं है। किसान सुबह से शाम तक खाद वितरण केंद्रों पर कतार लगाने के बाद खाली हाथ लौट रहा है। भाजपा ने जो वादे किए थे उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया। आजमगढ़ इस सरकार ने विकास के नाम पर एक ईंट नहीं रखी है। अब चुनाव करीब आते ही जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। शिलान्यास और लोकार्पण छलावा है। शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के रास्ते पर चलकर ही देश का विकास संभव है। कैप्टन अशोक वर्मा, तेज बहादुर यादव, शहर अध्यक्ष नजम शमीम, मो. आमिर, सीमा भारती, रियाजुल हसन, शाबिहा अंसारी, मसूद अहमद, शीला भारती, धर्मेंद्र यादव, नगीना प्रसाद मौर्य, श्यामदेव यादव, शंभू शास्त्री, सोनू प्रजापति, प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें