फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Tue, 02 Jun 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेवा कर में वृद्धि और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसजनों ने जुलूस निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट चौराहे पर सूटबूट वाली मोदी सरकार का पुतला फूंका। इसके पूर्व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक नगरपालिका स्थित पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है। इसे आगे बढ़ाते हुए ग्राम स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार करना हर कांग्रेसजन की जिम्मेदारी है। इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा कर वृद्धि से महंगाई बढ़ गई है। देश का नागरिक तबाह है। सरकार पूंजीपतियों को करों में छूट दे रही है और देश की गरीब जनता और किसानों मजदूरों को लूट रही है। इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कदम-कदम पर संघर्ष के लिए हम तैयार हैं।
बैठक के बाद पदाधिकारियों द्वारा सेवाकर वृद्धि और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जुलूस निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर सूट-बूट वाली मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर डा. नंद किशोर, त्रिभुवन दुबे, ज्ञान राम, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल अहमद, प्रवीण सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओंकार पांडेय, राजबली राम, ओमप्रकाश राय, मुन्नू यादव, बृजेश्वर सिंह, साजेंद्र मौर्य, हरिकेश मिश्रा, डा. सुधाकर, इंदल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, मुकेश राय, जैगम अब्बास, संगीता चौहान आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें