फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राहुल की संसद सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेसी आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। गांधीजी के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर रामधुन गाया और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना उनके सच बोलने की सजा है। सरकार लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। जिला महासचिव अजीत राय ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र की हत्या है। इस मौके पर रमेश राजभर, बेलाल अहमद बेग, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, अजीत राय, देवमुनि राजभर, शीला भारती, संदीप कपूर, मंजूलता, प्रेमा चौहान, कैप्टन अशोक वर्मा, नगीना प्रसाद मौर्य, जितेंद्र कुमार, कन्हैया कुमार राव, विनीत रंजन, आदित्य सिंह, अरविंद जैसवार, श्याम सिंह, शाह आलम आजमी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें