फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले तीन सूदखोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया कस्बा निवासी व्यवसायी अशोक बर्नवाल (45) ने बीते 19 अगस्त को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में परिजनों ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए विनोद कुमार, शिव बचन व जितेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उक्त लोगों से मृतक ने सूद पर पैसा लिया था। जिसके लिए सूदखोर अक्सर ही उसे परेशान करते रहते थे। जिससे परेशान होकर अशोक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने तीनों सूदखोरो को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें