फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुभासपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

विज्ञापन
ललित नाथ वर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
ठेकमा।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ललित नाथ वर्मा को युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। ललित नाथ वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेशभर में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ललित नाथ वर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस जिम्मेदारी के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर, प्रदीप सिंह, सूर्यनाथ राजभर, राजन राजभर, रुद्र राजन राजभर, शिखर गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें