फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में चहारदीवारी का काम इसी महीने करें पूरा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास सेक्टर की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिक विद्यालयों में टाइलिंग, किचन सुंदरीकरण, गर्ल्स व बॉयज ट्वायलेट, चहारदीवारी और गेट निर्माण के कार्यों को इसी माह पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी को सहभागिता योजना में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत गो संरक्षण का निर्देश देते हुए गो आश्रय स्थलों का कार्य तत्काल पूर्ण कराने को कहा। कहा कि किसी भी दशा में छुट्टा पशु सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। आवश्यकतानुसार तार, बाड़ एवं शेड आदि का निर्माण मनरेगा से कराएं। चारागाहों की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कर बारिश में हरे चारे की बोआई कराएं। भूसा संरक्षण के लिए नियमानुसार टेंडर ब्लॉक स्तरीय समिति से कराया जाए।

मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जॉब कार्ड का सत्यापन भी समय-समय पर करें। पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि पौधरोपण के लिए गड्ढे की खुदाई समय से कराते हुए साइटों की आईडी जनरेट करें। पीएम व सीएम आवासों के लिए जारी की गई धनराशि के सापेक्ष निर्माण पूर्ण कराएं। पूरी लाइजेशन सार्टिफिकेट लेने के बाद ही दूसरी किश्त जारी की जाए। आवास के लिए भूमि की उपलब्धता न होने, भूमि विवाद, आपसी विवाद, अतिक्रमण आदि की समस्या पर संबंधित एसडीएम से मिलकर समाधान कराएं। बीसी सखियों का भुगतान समय से करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, सीएमओ डा. आईएन तिवारी, डीडीओ संजय कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा, डीपीआरओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें