फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लंबित योजनाओं को 15 दिन में गुणवत्ता के साथ करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की लंबित और विलंबित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को छोटी कमियों को 2-3 दिन और अन्य को अधिकतम 15 दिन में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। बड़ी समस्याओं को अवगत कराने को कहा। वहीं, सीएम आवास योजना की शिकायतों की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपी।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग को स्कूलों में बच्चों की अनुपस्थिति के कारणों का पता लगाने और एबीएसए को ब्लॉक-वार भ्रमण कर मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक को पीएम किसान सम्मान निधि के लंबित आवेदनों के कारण स्पष्ट करने और पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों का चयन 15 दिन में करने को कहा। सामाजिक कल्याण विभाग को विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन के निरस्त आवेदनों के कारण बताने और 45 दिन से पुराने वृद्धावस्था पेंशन आवेदनों को तीन दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
प्रोजेक्ट अलंकार की पांच लंबित बाउंड्रीवॉल का तत्काल निर्माण करने को कहा। जिला गन्ना अधिकारी को लंबित गन्ना भुगतान के लिए गन्ना आयुक्त को पत्र भेजने, उपायुक्त उद्योग को निवेश मित्र पोर्टल के लंबित एमओयू की सूची देने और सीएम युवा उद्यमी ऋण आवेदनों को बैंकों से समन्वय कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ को गेहूं खरीद का तुलनात्मक विवरण और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौशालाओं का हैंडओवर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति डाटा शासन को भेजने और जल निगम ग्रामीण को ग्रामीणों को जल कनेक्शन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। विद्युत, शादी अनुदान, ओडीओपी, और जमीन संबंधी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त उद्योग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डीईएसटीओ, उप कृषि निदेशक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें