फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पड़ोसी ने सात वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

रौनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी उसकी बेटी को 30 मार्च की शाम टॉफी का लालच देकर गांव के सिवान में ले गया। जहां उसने मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे दवा खिला दी। जब वह घर पहुंची तो उसने पूरी बात परिवार के लोगों को बताई।
जानकारी होने पर पहले तो गांव के लोग सुलह समझौते में जुटे रहे लेकिन जब बात नहीं बनी तो लड़की की मां ने रविवार की शाम रौनापार थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि घटना शनिवार की है। रविवार की शाम इसकी सूचना मिली। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें