फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम में तीन दिन होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से तीन दिनों तक अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

29 अगस्त को स्टेडियम में 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इसमें शामिल होने वाली टीमें प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
30 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत साइकिल रेस का आयोजन होगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

31 अगस्त को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खिलाड़ी प्रतियोगिता वाले दिन मौके पर ही अपना पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें