पवई। ब्लाक के कक्षरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चकधुधुरी में दबंगों की ओर से सामुदायिक शौचालय की जमीन पर कब्जा किए जाने से प्रधान उमा राजभर परेशान हैं। उनका कहना है कि नवीन परती की नौ बिस्वा जमीन पर छप्पर रख लिया गया है। डीएम, एसपी, सीडीओ एसडीएम को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने आकर पैमाइस कराई। अतिक्रमण हटवाया। उसी रात फिर दबंगों ने कब्जा कर लिया। पुलिस अतिक्रमण हटवाने गई तो महिलाएं पुलिस को ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लीं। पुलिस वापस चली आई। प्रधान ने शनिवार को पुन: थाना दिवस में एसडीएम रावेंद्र सिंह और सीओ सुबोध गौतम से शिकायत की। उन्होंने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।