फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को पट्टा दिए जाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के देवारा खास राजा के ग्रामीणों ने शनिवार को दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली से तहसील पहुंचे। दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि गांव के दर्जनों कटान पीड़ितों के साथ लेखपाल अन्याय कर रहे हैं। इस वर्ष बाढ़ में त्रिलोकी का पुरवा, मुरारी का पुरा, बगहवा और जागबली का पुरवा में हुए कटान से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को ही पट्टा दिया जाए। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा मिलीभगत कर अपात्र लोगों को पट्टा दिया जा रहा है। पूर्व में जो लोग विस्थापित गांव से हो चुके हैं उन्हें बांध से दक्षिण और गोला गोरखपुर में बसे हुए हैं। उन्हें जमीन व मकान की सुविधा पूर्व में दी जा चुकी है। अब जब गांव में कटान हो रहा है तो जो किसान अन्यत्र बसे हुए हैं, खेतों में जिनकी मंडई कट गई हैं उन्हें भी पट्टे की सूची में शामिल किया जा रहा है। चंद्रभान, सुभाष, रामाशीष यादव, कमलेश, श्रीकेश, राम प्रसाद गौड़, राजेश, सुराती, वीरेंद्र पटेल, संजय पटेल, रामकरन यादव आदि लोग मौजूद थे। नायब तहसीलदार मयंक कुमार मिश्र ने तीन दिन पहले गांव में पहुंचकर खुली बैठक की थी। सूची में अंकित नाम को पढ़कर सुनाया था। कहा था जिसको भी सूची में आपत्ति हो वो शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें