फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य करने वाले 25 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गुजरते साल के अंतिम दिन शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाली नियमित साप्ताहिक परेड का
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान बीते दो माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साल के अंतिम दिन आयोजित होने वाले परेड के दौरान सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय व गजानंद चौबे, छह उपनिरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय, शंकर कुमार यादव, देवनाथ यादव, घनश्याम यादव, बासुदेव यादव व वसंतलाल शामिल है। इसके अलावा 17 आरक्षी भी सम्मानित किए गए। जिसमें संजय कुमार यादव, अश्वनी सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, चंदन कुमार, बिगुलर दिनेश चौहान, बलवंत यादव, मनोहर सिंह, शुभम सिंह, धर्मेंद्र यादव, चालक भानुप्रताप सिंह, रासबिहारी के साथ ही मुख्य आरक्षी भीमनाथ राय व प्रमोद यादव तथा महिला आरक्षी रागिनी सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें