फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाए सरकारी भवन

Fri, 14 Aug 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं में तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सरकारी भवन झालरों की रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठे थे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

 शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियों में जुटे थे। विद्यालयों में बच्चों ने रविवार को होने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। कई स्थानों पर कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया। प्रशासनिक स्तर पर हो रही तैयारी के मुताबिक
स्वतंत्रता दिवस को सुबह छह बजे से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में साहित्यकारों और कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे क्रास कंट्री दौड़ स्टेडियम से शुरू होगी, जो अनवरगंज तक जाएगी। सुबह नौ बजे से शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं महिला अस्पताल में बेबी शो का आयोजन होगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत रक्षा दल ने नगर क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। उन्होंने प्रतिमाओं की साफ-सफाई करने के बाद माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर मोहम्मद अफजल, उमेश सिंह गुड्डू, निशिथ रंजन तिवारी, रणजीत सिंह, धर्मवीर विश्वकर्मा, राजकिशोर सिंह, केशव प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें