फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सीएनजी की खपत तेजी से बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में सीएनजी की खपत तेजी से बढ़ी है। इस समय रोजाना लगभग छह हजार किलो गैस की आपूर्ति की जा रही है। यह आंकड़ा पहले कम था। अब धीरे-धीरे सीएनजी से चलने वाले आटो रिक्शा व बाहर से आने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले दिनों में सीएनजी की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदूषण कम करने में सीएनजी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे ईंधन खर्च भी कम होता है। मांग बढ़ने पर सप्लाई के लिए बैकअप की व्यवस्था रहती है। इसे देखते हुए आजमगढ़ जनपद में एचपी सीएन का तीन सीएनजी स्टेशन है। जिसमें जय दुर्गे बूढ़नपुर, प्रीमीयर सरायमीर व आरआर सीएन बैठौली है। सेल्स ऑफिसर अभिजीत ने बताया कि प्रतिदिन एक स्टेशन से करीब दो हजार किलो ईंधन की खपत हो रही है। यही स्थिति अन्य स्टेशनों पर है। हालांकि अभी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बारे में पूरी जानकारी दे पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें