फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टरों समेत तीन का सीएमओ ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकारी अस्पतालों के व्यवस्थाओं की पड़ताल में सीएमओ जुटे हुए है। इसी के तहत रविवार की रात सीएमओ सीएचसी मेहनाजपुर व मेंहनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी मेंहनगर पर दो डॉक्टर समेत तीन लोग अनुपस्थित पाए गए। जिनका वेतन रोकने का सीएमओ ने निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि रविवार की रात सवा 10 बजे के लगभग वे सीएचसी मेहनाजपुर पर पहुंचे। यहां रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात सभी डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके बाद वे साढ़े ग्यारह बजे के लगभग सीएचसी मेंहनगर पहुंचे। जहां डॉ. आरके तिवारी, डॉ. देवमणि व डेंटल हाइजेनिक अमित अनुपस्थित मिले। इन तीनों की रात्री कालीन शिफ्ट में ड्यूटी थी। सीएमओ ने तीनों अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार को लेकर यह कवायद शुरू की गई है। लगातार सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और जो भी ड्यूटी से अनुपस्थित मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें