फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीएमओ ने बच्चों को टीका लगाकर शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनपद में खसरा-रूबेला ( एमआर ) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन आर वर्मा ने श्री गया सिंह प्राथमिक विद्यालय, पांडेयबाजार (निकट शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार ) में बच्चों को टीका लगवाकर किया। उन्होंने कक्षा-2 के प्रियांशु और कक्षा-1 की रिद्धि सहित कई बच्चों को टीका लगवाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। सीएमओ ने बताया कि यह अभियान 16 से 27 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों, मदरसों और अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा-1 से 5 तक वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को खसरा-रूबेला से बचाव का टीका लगाया जाएगा। अधिकतम बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों और चिह्नित स्थलों पर विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने निजी विद्यालयों की अपेक्षाकृत कम सहभागिता पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान सीएमओ ने बच्चों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और प्रशिक्षित एएनएम के माध्यम से अपने समक्ष टीकाकरण कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अब्दुल अजीज, एडिशनल सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय, प्रचार-प्रसार प्रभारी मनीष तिवारी, यूनिसेफ-यूएनडीपी प्रतिनिधि, सहायक शोध अधिकारी हरिलाल तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के शहरी समन्वयक प्रशांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें