पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ईंधन की बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा मंगलवार को ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे। सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार तो मंगलवार को सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा द्वारा मंगलवार को उठाए गए इस कदम की लेाग सराहना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेते हुए सीएमओ डॉ. वर्मा अपने आवास हरबंशपुर से ई-रिक्शा द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हरबंशपुर से सिविल लाइन, रैदोपुर डीएवी रोड, दलालघाट कोट और हर्रा की चुंगी मार्ग होते हुए जिला चिकित्सालय परिसर स्थित कार्यालय तक यात्रा की। डॉ. वर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। यदि देश के शीर्ष पदों पर आसीन लोग पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत जैसे विषयों को अपने जीवन में अपना सकते हैं । इस अवसर पर डॉ. उमाशरण पांडेय, डॉ. अब्दुल अजीज़, डॉ. अविनाश झा, डॉ. आलेंद, डॉ. मोहन लाल आदि मौजूद रहे।