फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेयरी प्लांट के उद्घाटन के लिए 6 को आ सकते है सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कार्यक्रम के तहत कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया रेहड़ा गांव में एक डेयरी के उद्घाटन के साथ वह जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचेंगे और यहां वह मिरिया रेड़हा स्थित डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को भी संबोधित संबोधित कर सकते हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
सीएम के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सीएम के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अभी प्रोटोकाल प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


वीवीआईपी आगमन की तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण



आजमगढ़। सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को बिलरियागंज ब्लाक के कंधरापुर स्थित मिरिया में छह अप्रैल को दुग्ध अवशीतन केंद्र के लोकार्पण एवं जनसभा कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वीवीआईपी आगमन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपैड, अस्थाई मार्ग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। डीएम ने बताया कि दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा, साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। निरीक्षण के पश्चात आयोजित बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय करते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें