पुलिस लाइन में फोर्स की ब्रीफिंग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सीएम के पूरे कार्यक्रम की पुलिस लाइन में प्वाइंट टू प्वाइंट समीक्षा की गई। वाराणसी जोन के सोनभद्र, मिर्जापुर, वारणसी, चंदौली, बलिया, गाजीपुर, मऊ व जौनपुर से फोर्स बुलाई गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस के अलावा बाहर से 30 एडिशनल व सीओ, 300 सब इंस्पेक्टर के अलावा 1500 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल को बुलाया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। सुरक्षा अभेद्य रहेगी। परिंदा भी कहीं पर नहीं मार सकेगा।
पुलिस लाइन में फोर्स की ब्रीफिंग
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ सीट पर भाजपा को जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार जनपद आ रहे हैं। इस दौरान आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले जनपदवासियों को 143 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इधर, सीएम योगी की जनसभा को लेकर पार्टी नेताओं ने ताकत झोंक दी है।