फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 18 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वो और सार्वजनिक अवकाश में काम करने के बदले वेतन, महंगाई भत्ता न मिलने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर नगरपालिका के सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


 गुरुवार को सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर नगरपालिका परिसर में धरना दिया और तालाबंदी कर कामकाज नहीं होने दिया सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगे जब तक पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। 

 स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह बाऊ ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन सफाईकर्मचारियों का उत्पीडन कर रही है। सफाईकर्मियों से पर्वो पर काम लिया जाता है।
विज्ञापन


बदले में एक दिन का वेतन महंगाई भत्ता देने के  प्रावधान है। लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने अभी तक त्योहारों में काम करने वाले कर्मचारियों को अभी तक कोई भुगतान नहीं दिया। जिससे सफाईकर्मचारियों में गुस्सा है।

उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी। महामंत्री विजय कुमार ने कहा कि पूर्व में भी झूठा आश्वासन देकर नपा के अधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त करा दिया।
विज्ञापन


लेकिन इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान काशी  वाल्मिक, नरेंद्र बहादुर, रामकवल, रामप्रकाश यादव, श्याम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें