स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारतीय युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में रविवार को क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित बुढ़िया मां मंदिर परिसर में अभियान चलाकर साफ सफाई की गई।
महेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में गांव के महेश, रूपेश, अभिषेक, राहुल, चंचल, रजनी, चंद्रेश, सुशील, पंकज, बंटी ने सहयोग किया। महेंद्र प्रसाद ने कहा कि आगामी नवरात्र को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा यह कार्य शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के अन्य गांवों के ग्रामीणों को इस कार्य के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों कों स्वच्छता से होने वाले लाभ को बताया गया।