फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भैंस चरा रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास नहर पर भैंस चरा रहे युवक को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूराम यादव उर्फ पांचू मंगलवार की शाम गांव के पास से गुजरी नहर पर भैंस चरा रहे थे। तभी अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें जाेरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बाबूराम यादव का एक बेटा है। वह ठेला चलाकर अपने परिवार का भराण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें