विजय दशमी पर्व के मद्देनजर शहर में कई जगहों पर जर्जर तार और पोल बदले जाएंगे। इसके लिए विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। इससे पर्व के समय पंडाल और रोड पर सजावट के समय पूजा समितियों को परेशानी न हो।
विजय दशमी पर शहर में कई जगहों पर पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। साथ ही रोड पर सजावट भी होती है। ऐसे में विद्युत विभाग ने प्रमुख स्थानों पर जर्जर तारों व पोलों को बदलने का खाका तैयार कर लिया है। इस पर जल्द काम भी शुरू होने वाला है। उपखंड अधिकारी संदीप प्रजापति ने बताया कि पुरानी कोतवाली से दलालघाट, पुरानी कोतवाली से चौक, चौक से कालीनगंज, चौक से बेस्ली काॅलेज और तकिया से कोट किला चौक तक जर्जर एलटी तारों को हटाकर एबीसी केबल लगाई जाएगी। जर्जर पोल बदले जाएंगे। इन पोलों पर डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स लगाए जाएंगे। यहीं से उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जाएगा। यह कार्य दो, तीन दिन के भीतर शुरू करा दिया जाएगा। क्योंकि सितंबर माह में इसको हर हाल में पूरा करना है।