फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सर्पदंश से महिला और किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो थाना क्षेत्रों में शनिवार को सांप के डसने से महिला और किशोर की मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉकटरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
विज्ञापन

अहरौला : थाना क्षेत्र के बेंदुई गांव निवासिनी सविता 42 शाम को घर पर कोई सामान तलाश रही थी। इसी दौरान छुप कर बैठे विषैले सांप ने उसे डंस लिया। महिला भाग कर घर के बाहर आयी और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अंबेडक नगर जिले के बसखारी बाजार पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और सूचना पुलिस को दी। महिला तीन पुत्री व एक पुत्र की मां थी। घटना से परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

बलरामपुर : शहर कोतवाली के उकरौडा गांव निवासी आदित्य 11 पुत्र विकास उपाध्याय रात घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें