फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीयनपुर में ट्रेवल्स एजेंसियों पर सीआईबी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में फैले ई-टिकट के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए डीएलडब्ल्यू की सीआईबी (क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच) की टीम ने जीयनपुर के अजमतगढ़ क्षेत्र में ट्रेवेल्स एजेंसियों पर छापेमारी की। इस दौरान एक ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक को हिरासत में ले लिया। उसके पास से पर्शन आइडी से निकाले गए कुछ ई-टिकट, नकदी व टिकट निकालने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। टीम ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक से देरशाम तक पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

जिले में ट्रेवल एजेंट्स की चांदी है। वे बिना आइडी से अवैध रूप से ई-टिकट बनाते हैं। इसके बाद यात्रियों से मनमाफिक रुपये वसूल करते हैं। इसकी जानकारी रेलवे विभाग के अधिकारियों को भी है। विभाग ने इनपर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी करवा रही है। मंगलवार को डीएलडब्ल्यू की क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच (सीआईबी) ने जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई ट्रेवल्स एजेंसियों पर छापेमारी की। इस दौरान एक टिकट दलाल को सीआईबी ने हिरासत में ले लिया। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने बताया कि डीएलडब्ल्यू की सीआईबी ने जीयनपुर के अजमतगढ़ में छापेमारी की है। इसकी जानकारी मुझे है लेकिन किसे पकड़ी है। कितने लोगों को पकड़ी है। उनके पास से क्या-क्या बरामद हुए इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें