फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन थाना क्षेत्रों में चोरो ने उड़ा दिया लाखों का माल

विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल के एक घर चोरों के बाद बिखरे सामान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शनिवार की रात तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन घटनाएं हुई, जिसमें चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। महकमे के आलाधिकारी लगातार रात में चौकसी बढ़ने का दावा करते है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार अहरौला थाना अंतर्गत नगर पंचायत माहुल में एक बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों की नकदी के साथ ही सामान पर हाथ साफ कर दिया। वार्ड नंबर सात निवासी कामिल खान पुत्र सब्बीर परिवार के साथ मुंबई में रहते है। रविवार की सुबह पड़ोसी ने कामिल की पुत्री कायनात को चोरी की जानकारी दी । सूचना पर पहुंची कायनात जब घर के अंदर गई तो देखा कि सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था और सारे सामान बिखरे पड़े थे। कामिल की पुत्री के अनुसार चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया है। उसने अहरौला थाने पर तहरीर भी दे दी है।
रौनापार संवाददाता के अनुसार दाम महुला गांव निवासी विनोद साहनी पुत्र चंद्रभान साहनी एसएसबी में तैनात है। नौतनवा महराजगंज में उनकी ड्यूटी है। 31 जनवरी को उनकी पत्नी रिंकू साहनी अपने तीन बच्चों को लेकर नववर्ष मनाने मायके चली गई। घर खाली था और ताला बंद था। इस बीच चोरों ने घर में घुस कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोरो ने आलमारी व बक्सा आदि तोड़ कर 35 हजार नकदी के साथ ही लगभग तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के अनुसार शेरवा पश्चिम पुरवा निवासी अली कदर पुत्र मैनुद्दीन नवंबर माह में परिवार के साथ मुंबई चले गए थे। गांव स्थित घर पर ताला बंद था। शनिवार की रात अज्ञात चोर बाउंड्रीवाल पार कर अंदर घुसे और घर के अंदर रखे लगभग 12 लाख के जेवरात के साथ ही बैट्री, इन्वर्टर, कपड़ा आदि चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर अली कदर के भतीजे हिसामुद्दीन ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में तहरीर दिया है। वहीं, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में श्री शंकर साहू इंटरमीडिएट कालेज बड़ागांव पूनापार में शनिवार की आधी रात को चोरों ने विद्यालय का पिछले गेट का ताला तोड़ दिया। प्रधानाचार्य के कमरे में रखी हुई आलमारी का लॉकर तोड़कर उसके अन्दर रखी मार्कशीट और कागजात को तितर-बितर कर दिया। कमरे में लगी एलसीडी और इन्वर्टर-बैटरी सहित मैनेजर के रूम में रखा आलमारी को चोरों ने तोड़कर 95 हजार रुपये कैश चोर उठा ले गए। चोर श्री कोमल साहू डिग्री कॉलेज पर भी पहुंचे। चौकीदार को दरवाजा खुलने के लिए दबाव बनाया। न खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। विद्यालय प्रबंधक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सुबह प्रधानाध्यापक को चोरी की जानकारी हुई। सूचना जीयनपुर कोतवाली को दी गई। कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें