फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चाकलेट, फास्टफूड से बिगड़ रही बच्चों के दांतों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते खानपान के कारण बच्चों के दांतों की सेहत प्रभावित हो रही है। चाकलेट, फास्टफूड, जंक फूड और अन्य मीठे खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बच्चों में कैविटी और डेंटल कैरीज की समस्या बढ़ रही है। कम उम्र के बच्चों के दूध के दांत भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना करीब 50 मरीज दांतों की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. अजीत विश्वकर्मा ने बताया कि इनमें से कभी आठ तो कभी 10 बच्चे ऐसे होते हैं, जिनके दांतों में सड़न, कैविटी या डेंटल कैरीज की शिकायत रहती है।
उन्होंने बताया कि बच्चों के खानपान में मीठे पदार्थों की मात्रा बढ़ने और दांतों की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या बढ़ रही है। शुरुआत में ध्यान नहीं देने पर कैविटी गहरी होकर दांत में दर्द और संक्रमण का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अधिक मीठा और जंक फूड देने से बचने की सलाह दी। कहा कि दांतों की नियमित जांच से शुरुआती समस्या का समय पर उपचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

00
बचाव के उपाय :
बच्चों को चाकलेट और अन्य मीठे खाद्य पदार्थ कम दें।
फास्टफूड और जंक फूड का सेवन सीमित कराएं।
सुबह और रात फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से दांत साफ कराएं।
भोजन के बाद कुल्ला करने की आदत डालें।
कम से कम छह माह में एक बार दंत चिकित्सक से जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें