फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने की माता-पिता और गुरु की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन संस्कृति रक्षा दल एवं ऋषि दुर्वासा योग संस्थान समिति के संयोजक राधे मोहन दास के नेतृत्व में सोमवार को तरकुलहा हनुमान मंदिर परिसर में वेलेंटाइन डे पर मातृ- पितृ दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता और गुरु की पूजा अर्चना की और उनके पैर धोकर चरणामृत लिया। इसके बाद आरती उतारी।
विज्ञापन

बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने माता- पिता और गुरु का हमेशा सम्मान करेंगे। माता-पिता ने भी अपने बच्चों को माला पहनाकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान राधे मोहन दास ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित होता है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे की वजाय हम उसे मातृ- पितृ दिवस के रुप में मनाएं जिससे हमारे बच्चे और आने वाली पीढ़ियां पाश्चात्य संस्कृति को छोड़कर संस्कारवान बनें। अवसर पर डॉ. राममूरत, पुजारी अर्जुन दास, महात्मा रामलगन, राम सिंगार, राजकुमार, राजधारी, शिव शंकर, प्रधान रेखा यादव, लालमन, किशोर, चंद्रमोहन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें