फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बच्चों को तिलक लगाया, टॉफी देकर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के 41 दिन बाद मंगलवार को स्कूलों में बस्ते लिए बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाया और फूल देकर स्वागत किया। साथ ही बच्चों को चाकलेट, टॉफी और गुब्बारे आदि भी दिए गए। बच्चे स्कूल परिसर में पहुंचे तो साथियों से गलबहियां करते हुए छुट्टी में की गई मस्ती को एक दूसरे से साझा करते दिखे। कोई अपनी नानी के घर की कहानी बता रहा था तो पर्यटन स्थल घूमने आदि के बारे में बताता दिखा।
विज्ञापन

रानी की सराय में 20 मई से बंद स्कूल मंगलवार से बच्चों के लिए खुल गए। शुरू हो गया। गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय फिर से गुलजार नजर हो गए।
प्रथम दिन ब्लॉक के सेठवल स्थित अंग्रेजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान सहित सहायक शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत कर हौसला अफजाई की।
ठेकमा में सरकारी विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशन में नव प्रवेशित बच्चों का भव्य स्वागत हुआ। प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बच्चों के लिए खीर की व्यवस्था की गई थी। प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर तिवारी के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। कंपोजिट विद्यालय सरायमीर मिर्जापुर में स्कूल खुलने पर शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षक अभिमन्यु यादव, प्रिया राय, रश्मि मौर्य, रंजना प्रजापति तथा ग्रामप्रधान प्रतिनिधि महमुदुल हसन ने गेट पर ही बच्चों का माल्यार्पण पुष्प वर्षा कर तथा तिलक लगा कर स्वागत किया। इसके बाद अभिमन्यु यादव ने 50 बच्चों को मिठाई दी और गिफ्ट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें