फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से पूछा पहाड़ा, सही पहाड़ा सुनाने पर किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर दरिया पर बुधवार को एसपी अनुराग आर्य अचानक जा धमके। उन्होंने पूरे विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीधे कक्षा दो की क्लास में पहुंचे और पढ़ा रहे शिक्षक से पूछा कि क्या पढ़ा रहे हैं। शिक्षक ने बताया कि गणित पढ़ा रहे हैं। इस पर उन्होंने एक बच्ची अर्चना यादव को खड़ा करके पहाड़ा पूछा वह बताने में सफल रही। दूसरे बच्चे आदित्य कुमार से भी पहाड़ा पूछा। उसने सही-सही पहाड़ा सुना दिया। इस पर एसपी ने दोनों बच्चों को पुरस्कार के तौर पर 50-50 रुपये दिए। उन्होंने शिक्षक से एमडीएम के बारे में भी जानकारी ली कि कितने बजे एमडीएम बच्चों को दिया जाता है। इस संबंध में जानकारी ली और वहां से निकल गए। एसपी के इस औचक निरीक्षण से लोग हैरान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें