फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडलों से दिया सफाई का संदेश

Sat, 13 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एलवल स्थित प्रीमियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बच्चों ने पर्यावरण, रेल यातायात, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर माडल तैयार किए।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन साहित्यकार और जिला प्रगतिशील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष लालसा लाल तरंग ने फीता काटकर किया। उन्हाेंने कहा कि छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं राष्ट्रीय विकास की जड़ हैं।

त्रिस्तरीय शैक्षिक प्रणाली के तीन स्तंभ हैं शिक्षक, विद्यार्थी और उनके अभिभावक। प्रदर्शनी में किसी ने राकेट तो किसी ने घर बनाकर उसके आसपास हरे पेड़ लगाए थे।
विज्ञापन


बच्चों ने अपने माडलों से लोगों को पर्यावरण को बचाने सहित बिजली, पानी का दुरुपयोग न करने की अपील की। अंत में बेहतर माडल बनाने वाले बच्चों के नामों की घोषणा की गई।

इसमें सीनियर ग्रुप में आर्यन, विष्णु, शिवम, गौरव, विकास ने प्रथम, रुखसाना ने दूसरा और निधि सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। हर्ष, तुषार, ऋतिक, प्रियांशु को चौथा, कुशाग्र, अमन को पांचवा स्थान मिला।

जबकि जूनियर वर्ग में अनुष्का वर्मा को प्रथम, विपिन, यश, ऋतिक को दूसरा, महिमा चौधरी को तीसरा, विवेक यादव को चौथा और पलक श्रीवास्तव को पांचवां स्थान मिला। अंत में सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। गणेश प्रताप पाठक ने सभी का आभार जताया।
माडलों की खूब हुई सराहना
आजमगढ़। जाफरपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारतीय प्रोडक्ट प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें कक्षा 11 और 12 के बच्चों ने भाग लिया। 

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने भारत में उत्पादित होने वाले विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट अंबेसडर कार सहित अन्य माडल बनाए। प्रदर्शनी में मो. अनस, फजलुर रहमान, हर्षिका, अरसी आजमी के ग्रुप ने विदेशी कोल्ड ड्रिंक से होने वाले नुकसान को दर्शाया।

 आशुतोष ने टेलीग्राम का माडल बनाया। विद्यालय के संस्थापक और प्रबंधक अयाज अहमद खां ने बच्चों द्वारा बनाए गए माडलों की सराहना की। कहा आज के ही बच्चे ही कल के भविष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें