आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न विद्यालयों में समारोह का आयोजन कर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें देशभक्ति के कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के बच्चों में मिष्ठान्न का वितरण किया गया।
जीडी ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल देशभक्तिपूर्ण बना दिया। विद्यालय के संस्थापक घनश्याम दास अग्रवाल ने झंडारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक गौरव अग्रवाल, निदेशिका स्वाति अग्रवाल, प्राचार्य विधान तिवारी आदि उपस्थित थे। बाबू बागेश्वर स्मारक कृष्णा इंटर कालेज के छात्रों ने आकर्षक झांकी निकाली। जिसमें रानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, महात्मा गांधी बने छात्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई झांकी बागेश्वर नगर चौराहा, रोडवेज, दीनदयाल चौराहा, नगरपालिका चौराहा, डीएवी चौराहा, रैदोपुर, शारदा चौराहा, ठंडी सड़क होते हुुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल समेंदा में मुख्य अतिथि प्रद्युम्न जायसवाल द्वारा झंडारोहण किया गया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय राय, विनंजय शर्मा, शबनम तमांग, राकेश पांडेय, सुनील मिश्रा आदि उपस्थित थे। पहाड़पुर स्थित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में मुख्य अतिथि एखलाक अहमद द्वारा झंडारोहण किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशेष बाल श्रम विद्यालय तकिया में मुख्य अतिथि समाज सेवी अभिषेक जायसवाल दीनू द्वारा झंडारोहण किया गया। इसी क्रम में सेंट जेवियर्स किंडर गार्डेन में मुख्य अतिथि स्नेहा जायसवाल द्वारा झंडारोहण किया गया। इसी क्रम एकलव्य वनवासी आश्रम पल्हनी में भी स्वतंत्रता समारोह धूमधाम से मनाया गया। समिति के सदस्य बद्री प्रसाद गुप्ता ने झंडारोहण