मानदेय की मांग को लेकर विकास भवन में धरना और क्रमिक अनशन पर बैठे बालश्रम कर्मचारियों और बीएसए के बीच गुरुवार को हुई वार्ता विफल हो गई, जिसके कारण बालश्रम कर्मचारियों का क्रमिक अनशन 53वें दिन भी जारी रहा।
बालश्रम अध्यक्ष रामप्यारे यादव ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए समय के अनुसार संगठन के प्रतिनिधिमंडल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के बीच वार्ता हुई। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बार-बार बच्चों केे मेनीस्टिम में करने की बात कही जा रही है। जबकि संगठन द्वारा बार-बार कहा जा रहा है कि भारत सरकार, श्रम मंत्रालय द्वारा परियोजना की तिथि बढ़ाई गई है।
बीएसए ने कहा कि सोमवार को कानपुर जाकर परियोजना संचालन की अवधि बढ़ाने के संबंध में वार्ता की जाएगी। सीडीओ के हस्तक्षेप से आयोजित वार्ता में कोई भी हल नहीं निकल सका जिसके कारण कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन को आगे जारी रखने का निर्णय लिया।