फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई/अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के ओरिल बाजार के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार आठ साल के बालक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बसगवा गांव निवासी मो. नोमान (8) अपने ननिहाल अहरौला थाना क्षेत्र के पट्टी रूपधर गांव में रहता था। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से ओरिल बाजार किसी काम से गया था। घर लौटते समय ओरिल बाजार स्थित एक विद्यालय के पास वह ट्रैक्टर की चपेट में आकर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाती, तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर उसके ननिहाल के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मामा सलीम ने अज्ञात चालक के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें